इटावा औरैया, अक्टूबर 27 -- इटावा, संवाददाता। छठ पर्व को लेकर छठी मईया वैदिक ज्ञान पुस्तक के आवरण का लोकार्पण सदर विधायक सरिता भदौरिया द्वारा किया गया। छठी मईया पुस्तक की लेखिका ऋचा राय हैं जिन्होंने यह पुस्तक जगत पिता सूर्य नारायण एवं छठी माता को समर्पित की। मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया ने ऋचा राय की रचनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऋचा ने इटावा को छठ से जोड़ने का एक नवीन प्रयास किया है जिससे हमारी सांस्कृतिक सामाजिक एवं धार्मिक विचारशक्ति दृढ़ हुई है। उन्होंने छठ व्रत को समाज के सभी वर्गों को जोड़ने वाला बताया। कार्यक्रम में डॉ राजीव राज, राम जनम सिंह , डॉ शिव गोपाल अवस्थी, रजनीश त्रिपाठी, अवनीश त्रिपाठी, नेहा शर्मा आदि ने काव्य पाठ किया। ऋचा राय ने बताया कि छठी मईया पुस्तक के माध्यम से छठ व्रत का सम्पूर्ण विश्लेषण प्रस्तुत किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.