इटावा औरैया, दिसम्बर 15 -- चौ. सुघर सिंह नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, सैक रेस, डिस्क थ्रो, स्लो साइकिल रेस, लेमन स्पून रेस, म्यूजिकल चेयर, शतरंज, कैरम, रस्सी कूद, क्रिकेट मैच, कबड्डी, खो-खो तथा रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संस्था के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता को ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, नेतृत्व, अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ सोच का विकास संभव है, जो नर्सिंग एवं पैरामेडिकल जैसे सेवा-प्रधान क्षेत्रों में अत्यंत आवश्यक है। निदेशक डॉ. रीमा शर्मा ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। नियमित खेल गतिविधियाँ विद्यार्थियों में सकारात...