इटावा औरैया, दिसम्बर 23 -- कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को एक मोबाइल चोर को बाइस ख्वाजा रोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि शहर के करमगंज निवासी लक्ष्मी देवी ने तहरीर देकर बताया था कि 28 सितंबर को होमगंज बाजार में भंडारा लेते समय मोबाइल बैग से चोरी हो गया। सीसीटीवी आदि के जरिए मोबाइल चोर की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही थी। मंगलवार को बाइस ख्वाजा तिराहा के पास से कांशीराम कालोनी निवासी पप्पू उर्फ मुस्की को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से चोरी किया हुआ मोबाइल बरामद हुआ। जिसे कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.