इटावा औरैया, जनवरी 4 -- चार साल पुराने ट्रैक्टर चोरी मामले में बसरेहर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि सिरसा गांव निवासी शैलेंद्र चौधरी ने 22 नवंबर 2021 को अपने ट्रैक्टर के चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। रविवार को पुलिस ने जांच के दौरान चोरी हुए ट्रैक्टर के साथ भरथना झिंदुआ निवासी प्रहलाद को पकड़ा। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...