इटावा औरैया, फरवरी 8 -- बुलाकीपुर निवासी आयुष यादव बसरेहर थाने में तहरीर दी कि उसने अपने खेत पर सिंचाई के लिए सबमर्सिबल मोटर लगवाई थी। दो फरवरी की रात को चोरों ने मोटर चोरी कर ली। सूचना पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई थी। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया शनिवार रात कल्ला बाग तिराहे पर सबमर्सिबल मोटर चोरी करने वाले दो आरोपी चम्पानेर तिराहे के पास पकड़े गए। पकड़े गए आरोपी हुसैनपुर पुठिया के रहने वाले हिमांशू कुमार और प्रशांत कुमार हैं। तलाशी में उनके पास से चोरी की मोटर भी बरामद कर ली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...