इटावा औरैया, फरवरी 5 -- बिजली विभाग की ओर से चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में गुरुवार को अलग-अलग स्थान पर आठ उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। इन सभी की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अधिशासी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्रा के निर्देशन में उपखंड अधिकारी नवनीत कुमार की टीम ने प्रथम खंड के क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 6 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया उनके कनेक्शन भी काट दिए गए। इसी तरह लाइन पार क्षेत्र में उपखंड अधिकारी गगन अग्निहोत्री ने टीम को साथ में लेकर अभियान चलाया तो दो उपभोक्ता अतिरिक्त केवल लगाकर बिजली की चोरी करते हुए पकड़े गए। इन सभी की एफआईआर दर्ज कर दी गई है । अधिशाषीअभियंता ने कहा है कि चेकिंग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...