इटावा औरैया, फरवरी 9 -- लखना रेंज के पास स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाली बिहार निवासी श्रमिक महिला सोमवार दोपहर चूल्हे पर खाना बनाते समय साड़ी में आग लगने से झुलस गई। बिहार नालंदा निवासी आशीष की पत्नी मुनकी देवी भट्ठे पर बनी झोपड़ी में खाना बना रही थी, त भी अचानक चूल्हे की लौ से उसकी साड़ी में आग लग गई। जब तक वह कुछ समझ पाती, आग फैल गई और वह मदद के लिए चिल्लाने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक महिला काफी झुलस चुकी थी। परिजन और पड़ोसी उसे एंबुलेंस से 50 शैया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां सीएमएस डॉ. संदीप गुलाटी और ईएमओ डॉ. रविंद्र साहू ने प्राथमिक उपचार किया। महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...