इटावा औरैया, फरवरी 24 -- क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों में फैमिली आईडी कैंप लगाए जायेंगे खंड विकास अधिकारी बृज बिहारी त्रिपाठी ने सचिवों को गांव में मुनादी कराकर शत प्रतिशत रूप में फैमिली आई डी बनाने का निर्देश दिया है । बीडीओ ने ग्राम पंचायत बहादुरपुरघार में 25 फरवरी को,अहेरीपुर में 26 को,उझियानी में 27 को तथा महेवा में 28 को कैंप आयोजित होंगे पंचायत भवनों में आयोजित कैंप में ग्रामीणों के बैठने के लिए कुर्सी, छाया, पानी का भी इंतजाम हो तथा कैंप में ग्राम सचिवों के साथ पंचायत सहायक ,रोजगार सेवक भी मौजूद रहेंगे उन्होंने ग्राम प्रधानों से भी सहयोग करने का आवाहन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...