इटावा औरैया, दिसम्बर 21 -- क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बलरई थाना प्रभारी निरीक्षक दिवाकर सरोज ने बताया कि इकदिल क्षेत्र के ग्राम नगला बर निवासी रामू उर्फ बडका को इस गिरोह का सरगना घोषित किया गया है। रामू उर्फ बडका के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के अकालगंज निवासी अभिषेक, इकदिल के मानिकपुर विसू निवासी जीतू और जय भारत कॉलोनी पक्का बाग निवासी सचिन राजपूत के के खिलाफ गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह गिरोह लंबे समय से संगठित रूप से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था और क्षेत्र में दहशत का माहौल बनाए हुए था। गिरोह के सदस्य आपसी सांठगांठ के साथ घटनाओं को अंजाम देते थे, जिससे आमजन में भय व्याप्त था।

हिंदी हिन्द...