इटावा औरैया, फरवरी 9 -- नगर क्षेत्र में प्रतिबंधित चाइनीस मांझा की बिक्री व उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी के निर्देशन में कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार एवं एसआई शुभम वर्मा ने अभियान के तहत नगर में संचालित सभी पतंग विक्रेताओं की दुकानों की गहनता से जांच की। पुलिस टीम ने दुकानों पर रखे पतंग, मांझा तथा अन्य संबंधित सामग्री को बारीकी से परखा। जांच के दौरान किसी भी दुकानदार के पास से प्रतिबंधित चाइनीस मांझा का क्रय-विक्रय अथवा भंडारण नहीं पाया गया, जिससे पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। चेकिंग के दौरान दुकानदारों से आवश्यक पूछताछ भी की गई और उन्हें शासन द्वारा जारी आदेशों व दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई भी व्...