इटावा औरैया, मार्च 28 -- भरथना कोतवाली कस्बा के मौना चौराहे पर गुरुवार शाम करीब चार बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब दौड़ती हुई एक के इंजन में आग लग गई। कार सवार परिवार में बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, आस-पास के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने का कारण बताया जा रहा है। औरैया के अजीतमल थाना के अनंनतराम टोल प्लाजा मोहारी गांव के रहने वाले विनोद कुमार ने बताया कि वे अपनी कार में चाचा मनोज कुमार, दो भाभी राम कांति और द्रोपदी व तीन बच्चे समेत सवार होकर भरथना के ग्राम बेलाहार नगरिया यादवान जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार कस्बा के मुख्य चौराहा पर पहुंची अचानक शॉट सर्किट के साथ कार के इंजन में आग लग गई। कार के इंजन से धुंआ निकलता देख कार से निकल सभी लोगों ने जान बचाई है। हालांकि कार के मात्र इंजन में आग लगने के कारण चौराहे पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.