इटावा औरैया, जनवरी 1 -- अंग्रेजों के विरुद्ध आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले उपेक्षित पड़े चंबल घाटी क्षेत्र के व्यापक विकास के लिये मुहिम छेड़ने की जरूरत है। ये बात समाजिक कार्यकर्ता ठा.जोगिंदर सिंह भदौरिया ने कही। चंबल अंचल स्थित गांव अवारी के मूल निवासी जोगिंदर सिंह भदौरिया ने कहा कि चंबल के विकास के लिये चंबल विकास यात्रा की शुरूआत की जा रही है। राष्ट्रीय संयोजक के रूप में बीड़ा उठाने वाले भदौरिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह चंबल उद्गम स्थल जनापाव (परशुराम जी की जन्मस्थली) से 10 फरवरी को पंद्रह सौ किमी लंबी यह यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। 15 फरवरी को इटावा- औरैया क्षेत्र में पचनद पर समाप्त होगी। राष्ट्रीय संयोजक पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सुधींद्र भदौरिया, प्रबल प्रताप तोमर, पूर्व डीएसपी सुरेंद्र तोमर, पूर्व एडिशनल एसपी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.