इटावा औरैया, फरवरी 5 -- चंबल संग्रहालय, पंचनद द्वारा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन 27 फरवरी को लाल सेना स्मारक, लोहिया खुर्द में किया जाएगा। इसको लेकर आयोजित बैठक में आयोजन की रूपरेखा तय की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये जनसंपर्क अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का चंबल अंचल से गहरा और ऐतिहासिक नाता रहा है। स्वतंत्रता संग्राम को गति देने के लिए उन्होंने अपने क्रांतिकारी साथियों के साथ इसी अंचल में कई गुप्त बैठकों के माध्यम से फिरंगी हुकूमत को उखाड़ फेंकने की रणनीति तैयार की थी। चंबल संग्रहालय स्मरण दिवस के माध्यम से भारत माता की गुलामी की बेड़ियों को तोड़ने वाले अमर क्रांतिकारी के विचारों को निरंतर याद करता रहा है। चंबल संग्रहालय के निदेशक चन्द्रोदय सिंह चौह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.