इटावा औरैया, जनवरी 31 -- क्षेत्र के एक गेस्टहाउस के पास जमीन की रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने छह नामजद सहित चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। राज माता वाटिका के सामने निवासी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 10 दिसंबर 2025 की शाम वह घर पर मौजूद थे। इसी दौरान जमीन विवाद को लेकर नामजद आरोपी अपने साथियों के साथ घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से शैलेंद्र के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आई उनकी मां राजकुमारी और पुत्र यश को भी पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आरोपियों ने शैलेंद्र की जेब से 20 हजार रुपये भी लूट लिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पीयूष पाठक, उसकी पत्नी पूनम पाठक, सत्यम, शिवकुमार, जय सिंह, मोनू सहित अन्य अज्ञात के...