इटावा औरैया, दिसम्बर 15 -- क्षेत्र में पल्स पोलियो अभियान के तहत व्यापक स्तर पर घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अभियान में कुल 68 गांवों को शामिल किया गया, जहां 68 टीमों ने डोर-टू-डोर भ्रमण कर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 3,178 बच्चों को पोलियो दवा पिलाई। इसके साथ ही क्षेत्र में संचालित 9 ईंट-भट्ठों पर कार्यरत श्रमिकों के बच्चों सहित 100 बच्चों को भी दवा दी गई। अभियान में 68 टीमों के अंतर्गत एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री और आशा बहुएं शामिल रहीं, जिन्होंने डोर-टू-डोर कार्य किया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पोलियो उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए हर बच्चे तक दवा पहुंचाना प्राथमिकता है। अभियान को लेकर अभिभावकों में भी जागरूकता देखने को मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...