इटावा औरैया, जनवरी 6 -- पिछले दिनों की तरह मंगलवार को भी सुबह से घना कोहरा छा गया और सर्द हवा चल रही है। इसके कारण लोग बेहाल दिखे। सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। बाहर निकलने वालों की संख्या कम है। तापमान भी लगातार गिरता चला जा रहा है। इसके चलते सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को सुबह जब लोगों की आंख खुली तो कोहरा छाया हुआ था और नजदीक का भी दिखाई नहीं दे रहा था। यही कारण है कि सुबह काफी देर तक सड़कों की स्ट्रीट लाइट भी जलती रही और वाहन भी लाइट जला कर धीमी गति से ही चले। इंटर कॉलेज खुल गए हैं इसके चलते सुबह 9 बजे के बाद कोहरे के बीच ही छात्रों को विद्यालय जाते हुए देखा गया। विद्यालय 10 बजे से खुलेंगे लेकिन समय से पहुंचने के लिए छात्रों को पहले ही निकलना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...