इटावा औरैया, जनवरी 6 -- महेवा विकास खंड के ग्राम पंचायत नागरीलोलपुर में ग्राम प्रधान के सीसी सड़क का निर्माण कार्य न कराके 1 लाख 45 हजार 204 रुपए निकालने की जिलाधिकारी से की गई थी। इस शिकायत पर मंगलवार को एडीओ पंचायत महेवा इन्द्रपाल भदौरिया व अवर अभियन्ता बिक्रान्त ने जांच पडताल की। उन्होने शिकायतकर्ताओं व ग्राम प्रधान से बातचीत भी की। ग्राम नागरीलोलपुर के अनिल तिवारी, सुरेश चंद्र, सत्येंद्र कुमार तिवारी और आशीष तिवारी ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी कि निर्माण कार्य नहीं कराया गया है और रकम निकाल ली गई है। इस पर खंड विकास अधिकारी बृजबिहारी त्रिपाठी ने जांच टीम गठित कर दी। मंगलवार की शाम को जांच टीम ने ग्राम नागरीलोलपुर पहुंचकर शिकायत की जांच की। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि मौके पर गिट्टी, सीमेन्ट, ईटें मौरंग मौके पर रखी है। ग्राम प्रधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.