इटावा औरैया, फरवरी 14 -- यमुना नदी के किनारे प्राचीन ग्यारह रुद्रेश्वर मंदिर पर भी महाशिवरात्रि के अवसर पर खूब श्रद्धालु जुटेंगें। शनिवार को ग्यारह रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के गर्भ गृह को चमाचम किया गया और पूरे मंदिर परिसर को भी सजाया गया है यहां पर शिवरात्रि के दिन अखंड रामायण का पाठ शुरू होगा और शाम को बाबा का आकर्षक श्रंगार कर महाआरती भी उतारी जायेगी। सोमवार को पाठ के समापन अवसर पर भव्य भंडारा भी आयोजित होगा। इस मंदिर की उज्जैन के बाबा महाकाल की तरह ही मान्यता है यहां पर जिले के अलावा अन्य जनपदों से भी काफी संख्या में श्रद्धालु महाशिवरात्रि पर आते हैं ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...