इटावा औरैया, जनवरी 4 -- परम पूज्य मरसलगंज गौरव आचार्य 108 सौभाग्य सागर महाराज के पावन सानिध्य में भगवान ऋषभदेव रथोत्सव यात्रा महामृत्युंजय उड़ी से रविवार को जसवंतनगर पहुंची। रथयात्रा के नगर में आगमन पर संपूर्ण क्षेत्र भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के रंग में रंग गया। जैन समाज के अनुयायियों सहित नगरवासियों ने पुष्पवर्षा, जयघोष और भावपूर्ण स्वागत कर रथयात्रा का अभिनंदन किया। रथयात्रा सर्वप्रथम श्री रामकृष्ण मैरिज होम पहुंची, जहां समाजसेवी सुभाष गुप्ता ने गुरुदेव का चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवक-युवतियां और बच्चे उपस्थित रहे। पूरे परिसर में भगवान ऋषभदेव की जय और गुरुदेव की जय के गगनभेदी जयकारे गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक बन गया। इसके उपरांत रथयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निका...