इटावा औरैया, फरवरी 8 -- सरकारी अधिकारी कितना भी दावा करें लेकिन गौशालाओं की स्थिति फिलहाल सुधरता नजर नहीं आ रही। ब्लॉक क्षेत्र के नगला अजय, सराय चौरी की गौशाला में बेजुबान सूखा भूसा खा रहे है। डीएम के निर्देश के बावजूद गौशाला में दाना और चोकर मानो जैसे दिखावे के लिए रखा गया हो। गौशाला में एक गौवंश मरणासन्न अवस्था में भी पड़ा मिला। जिसे बोरी के सहारे ढका गया था। साथ ही गौशाला के पीछे की ओर कुछ कुत्ते हड्डियां खाते हुए नजर आएं। केयर टेकर तेजपाल, कमल सिंह, अश्वनी सिंह ने बताया कि वर्तमान में गौशाला में गायों की संख्या 65 है। पहले गौवंशों की संख्या 73 थी। हाल में 8 गौवंशों की मौत हो गई। केयर टेकरों का कहना है कि गायों को चारा पानी पूर्ण रूप से मुहैया कराया जा रहा है। साथ ही जो गौवंश दम तोड़ देते है उन्हें गौशाला के पीछे दफना दिया जाता है।गौशा...