इटावा औरैया, जनवरी 5 -- ब्लाक क्षेत्र के गाँव कुंवरा में सहजपुर ज्ञानपुर मार्ग स्थित निराश्रीत गौवंश गौशाला इन दिनों सवालों के घेरे में है. गौशाला में गौवंश आये दिन दम तोड़ रहे है. और उनके शव को गौशाला के सामने बने शमसान घाट में कुत्ते नोच रहे है।. लेकिन फिर भी जिम्मेदार मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे है। ठंड से मौत हो रही है. तो वहीँ ग्राम प्रधान तथा ग्राम सचिब द्वारा गौवंशों के अंतिम संस्कार के बजाय उनके शव को गौशाला के सामने स्थित शमसान घाट के पिछले हिस्से में फेंका जा रहा है. जिन्हें करीब दो दर्जन से अधिक कुत्ते नोच खा रहे है। खंड विकास अधिकारी विजय शंकर प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...