इटावा औरैया, दिसम्बर 19 -- नगला नया बाहरपुर गांव निवासी सत्यवीर सिंह ने बताया कि बाहरपुर तिराहा से नेविलगंज मार्ग किनारे गोदाम है। गोदाम में गेंहू व धान के बोरे रखे थे, खेती बाड़ी के काम से दो दिन से गोदाम बंद था। शुक्रवार को गोदाम पर पहुंचने पर शटर का कुंडा टूटा मिला, आशंका है कि चोरों ने कुंडा तोड़कर चोरी का प्रयास किया। लेकिन सेंट्रल लॉक नहीं टूटने से कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी है। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.