इटावा औरैया, जनवरी 12 -- उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में गुमशुदा व तस्करी के शिकार बच्चों को उनके परिवारों से पुनः मिलाने के उद्देश्य से एक विशेष समिति का गठन किया गया है। यह समिति जनवरी से मार्च तक स्पेशल रीयूनिफिकेशन ड्राइव यानी विशेष अभियान का संचालन करेगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि गठित समिति का उद्देश्य ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित रूप से उनके परिवारों से मिलाना है, जो किसी कारणवश उनसे बिछुड़ गए हैं। गठित समिति में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दीप नारायण शुक्ला, जिला बाल संरक्षण इकाई के संरक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता, चाइल्ड हेल्पलाइन की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर कीर्ति गुप्ता, परामर्शदाता मो. वसीम, सामाजिक कार्यकर्ता बेबी तबस्सुम तथा समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य के नाम शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.