इटावा औरैया, मार्च 31 -- क्षेत्र के ग्राम श्यामनगर जसोहन में ग्रामवासियों के प्रयास से तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू के सहयोग से आयोजित हो रही श्रीमद् भागवत कथा व गीता प्रवचन के दौरान बड़ी संख्या श्रद्धालु शामिल हो रहे है। योग शक्ति वी. के. गीता दीदी ने कहा कि स्वर्णिम युग की स्थापना के लिए श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाये तथा आसुरी शक्तियों का अंतिम संस्कार करें। यह धार्मिक आयोजन 26 मार्च को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ था और एक अप्रैल को समाप्त होगा। जिसमें सरसकथा वाचक शिवानी यादव व गीता प्रवचनकर्ता योगशक्ति बी के गीता दीदी बड़ी तादाद में इस आयोजन में शामिल हो रहे भक्तजनों को धार्मिक कथा का रसपान करा रही है।कार्यक्रम में वी. के. अशोक, रविन्द्र, अनीता,शकुन्तला, रामवेटी तथा सभी ब्रह्मवत्स मौजूद रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.