इटावा औरैया, फरवरी 2 -- माघी पूर्णिमा पर नगर के गायत्री नगर स्थित निर्माणाधीन गायत्री शक्तिपीठ परिसर में अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। आयोजन परम पूज्य युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य व माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण की भावना के साथ किया गया। प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक चले यज्ञ में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके उपरांत 11 बजे से 12 बजे तक गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें गायत्री परिवार के विचारों और संस्कारों पर प्रकाश डाला गया। आयोजन में ट्रस्ट के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी वीरेन्द्र सिंह यादव, ट्रस्टी शान्तीदेवी ओझा, सुरेन्द्र सिंह आढ़ती, शिवकिशोर शर्मा, सुमन पोरवाल, संजीव कुमार, रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...