इटावा औरैया, जनवरी 1 -- इकदिल थाना क्षेत्र के चांदनपुर गांव में डीएफसी रेलवे ट्रैक पर गुरुवार दोपहर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों युवक शहर से गांव नया साल मनाने गए थे। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर के मोहल्ला मकसूदपुरा कबीरगंज निवासी 27 वर्षीय दिव्यांशु तोमर पुत्र विमल कुमार तोमर उर्फ नेहरू का इकदिल के चांदनपुर गांव में पैतृक मकान है। चांदनपुर गांव में ही उसकी सर्राफ की दुकान भी थी। नए साल के मौके पर दिव्यांशु अपने मित्र कबीरगंज निवासी 25 वर्षीय गौरव प्रजापति पुत्र विक्रम सिंह प्रजापति के साथ गांव गया था। दोनों बुधवार रात चांदनपुर गांव स्थित पै...