इटावा औरैया, जनवरी 27 -- 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान का गायन किया गया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से भर गया। समारोह के दौरान पुलिस बल ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की। परेड में पुलिसकर्मियों ने अनुशासन, एकरूपता और उत्कृष्ट ड्रिल का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली और एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के साथ परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद परेड ने मंच के सामने से मार्च-पास्ट किया, जिसे देखकर उपस्थित लोगों ने तालियों से पुलिस बल का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में डीएम ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान की शपथ दिलाई। शपथ के माध्यम से सभी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.