इटावा औरैया, दिसम्बर 6 -- सहोदय कॉम्प्लेक्स की ओर से पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल के संयोजकत्व में गर्ल्स खो-खो टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। महात्मा ज्योतिबा फुले स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में सीबीएसई से संबद्ध 13 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओ सिटी अभयनारायण राय ने सरस्वती माँ की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अतिथियों ने छात्राओं से परिचय प्राप्त किया तथा टॉस कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सेंट मैरीज, द्वितीय स्थान सेंट पीटर्स, तथा तृतीय स्थान संत विवेकानंद स्कूल की टीमों ने प्राप्त किया। प्रबंधक डॉ. कैलाश यादव एवं प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने सभी अतिथियों, कोच और रेफरी का धन्यवाद व्यक्त किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथियों में डॉ. श्य...