इटावा औरैया, फरवरी 22 -- क्षेत्र के रीतौर रोड के आंबेडकर नगर की रहने वाली निर्मला देवी ने थाने में तहरीर देकर पड़ोसी महिला मां बेटी पर बकरी खेत मे घुसने से मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने बताया कि शनिवार को उसकी बकरी पास में पड़ोसी के खेत मे घुस गई जिसके बाद पड़ोसी महिला मां बेटी गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर दोनों आग बाबूलाल हो गई और दोनों ने मिलकर महिला को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। महिला के चीखने चिल्लाने पर लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी देकर चली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...