इटावा औरैया, दिसम्बर 19 -- लखना क्षेत्र के दीक्षितान मोहल्ले में खेत में कूल से पानी निकालने को लेकर दिनदहाड़े पिता-पुत्रों ने परिवार के ही एक व्यक्ति पर तमंचे से फायर कर दिया। मौके पर मौजूद एक युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए पीड़ित को बचा लिया, लेकिन गोली पास में खड़े एक राहगीर वृद्ध के छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दीक्षितान मोहल्ले के निवासी शिवसिंह यादव ने बताया कि वह बरेली में रोडवेज में परिचालक के पद पर कार्यरत हैं और गुरुवार को घर आए थे। शुक्रवार को करीब 11 बजे ताऊ के लड़के और उनके दो पुत्र अचानक घर के बाहर आ गए और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि खेतों में पानी निकालने को लेकर चल रहे विवाद के चलते शिवसिंह को जान से मारने की धमकी दी और तमंचे से फायर कर दिय...