इटावा औरैया, जुलाई 25 -- वैदपुरा रायनगर गांव में शुक्रवार को सिंचाई के दौरान करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 55 वर्षीय कप्तान सिंह यादव पुत्र तिजो सिंह शुक्रवार सुबह 11 बजे अपने खेत में सिंचाई करने के लिए गए थे। खेत पर लगे नलकूप का बटन दबाते ही अचानक वह करंट की चपेट में आ गए और वहीं गिर पड़े। उस समय खेत पर कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था, दोपहर के समय अन्य लोग खेत पर पहुंचे तो कप्तान सिंह को बेहोशी की हालत में नलकूप के पास पड़ा पाया। जिसके बाद परिजन और ग्रामीण दौड़ पड़े। आनन-फानन में परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक कप्तान सिंह अपने पीछे पत्नी प्रवासी देवी, दो बेटियां लवी व म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.