इटावा औरैया, दिसम्बर 15 -- रमायन गांव निवासी 46 वर्षीय ध्यान सिंह की सोमवार को खेत पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीणों ने खेत में उनका शव पड़ा देखा, जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखकर बदहवास हो गए। घटना से मृतक की पत्नी सलोचना देवी, दो पुत्र राहुल व अनुराग तथा पुत्री हिमांशी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई इद्दु हसन ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के शव का पंचनामा भरकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.