इटावा औरैया, जनवरी 12 -- शहर के उर्दू मोहल्ले में सोमवार शाम खाना बनाते समय गैस लीक होने से एक मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर में मौजूद लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा लगभग पूरा सामान जलकर राख हो चुका था। इस अग्निकांड में करीब चार लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। उर्दू मोहल्ला निवासी तसरीफुल हसन ई-रिक्शा चालक हैं और अपने परिवार के साथ इसी मकान में रहते हैं। सोमवार शाम उनकी पत्नी रसोई में रोज की तरह खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर से रिसाव शुरू हो गया। गैस की तेज गंध के बीच चूल्हे की लौ के संपर्क में आते ही आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.