इटावा औरैया, जनवरी 19 -- ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण दुबे ने राजस्व कर्मचारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ल को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है। भूमि खरीद के छह वर्ष बीत जाने के बावजूद उनकी खतौनी में नाम का संशोधन नहीं किया गया है, जिससे उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में भूमि क्रय की थी, लेकिन उस समय हुई एक त्रुटि के कारण खतौनी में उनका नाम गलत दर्ज हो गया। त्रुटि सुधार के लिए प्रार्थना पत्र देकर संशोधन की प्रक्रिया शुरू कराई गई। मामला लंबी प्रक्रिया से गुजरने के बाद अंततः उप जिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत द्वारा 27 मई 2025 को खतौनी संशोधन का आदेश भी पारित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आदेश पारित हुए करीब आठ माह बीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.