इटावा औरैया, फरवरी 10 -- आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर बकेवर क्षेत्र के कस्बा महेवा में मंगलवार शाम सड़क किनारे खड़े टैंकर में तेज रफ्तार बाइक के पीछे से घुस जाने के कारण एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई और चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार बुआ के बेटे की शादी में शामिल होने भरथना आ रहे थे। कानपुर देहात के थाना रुरा क्षेत्र के गहोबा गांव निवासी 19 वर्षीय सूरज पुत्र करन सिंह अपने छोटे भाई तुलसीराम और चचेरे भाई अरविंद पुत्र सूरज बली के साथ मंगलवार को बाइक से भरथना आ रहा था। उन्हें रमायन गांव में अपनी बुआ के बेटे की शादी में शामिल होना था। परिवार के अन्य चार युवक भी अलग-अलग बाइकों से उनके साथ ही चल रहे थे। शाम करीब छह...