संवाददाता, मई 4 -- यूपी के इटावा में दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक स्थित भरथना रेल प्रशासन में शनिवार की रात सवा 11 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब भरथना स्टेशन की अप लूप लाइन के प्लेटफार्म नम्बर 4 पर खड़ी एक मालगाड़ी की खुली बोगी में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। उधर स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी की खुली बोगी में अचानक भीषण आग की लपटें देख रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आग पर काबू पाने के लिए रेल कर्मी आनन-फानन में पहुंचे। आग भीषण रूप ले चुकी थी। बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। हालांकि, आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मालगाड़ी में आग की जानकारी पर जीआरपी और आरपीएफ जवानों समेत ड्यूटी पर तैनात रेल कर्मचारी आनन फानन में घटना स्थल पर पहुंच गए और कर्मियों ने स्टेशन के बाहर पड़ी मिट्टी और पानी से बमुश्किल बोगी में लगी भीषण आग पर काबू पाया। स्टेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.