इटावा औरैया, जनवरी 11 -- नगर के ऐतिहासिक खटखटा बाबा की कुटिया पर बसंत महोत्सव के अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। खटखटा मंदिर के पीठाधीश्वर मोहन गिरी महाराज ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 14 जनवरी को प्रातः 10 बजे कलश यात्रा के साथ होगा। यात्रा में महिलाएं बच्चियां पारंपरिक वेशभूषा में कलश धारण कर भाग लेंगी। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली जाएगी। 15 जनवरी से श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ होगा, जो एक सप्ताह तक चलेगी। कथावाचक कोकिल पुष्प महाराज करेंगे। कथा के दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन, प्रवचन व आरती का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पीठाधीश्वर मोहन गिरी महाराज ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.