इटावा औरैया, फरवरी 5 -- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं कराने के लिए प्रश्न पत्र जिला मुख्यालय पर पहुंच गए हैं। इन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। बोर्ड मुख्यालय से यह प्रश्न पत्र जिला मुख्यालय पहुंच गए है जहां स्ट्रांग रूम में कड़ी निगरानी के बीच इन प्रश्न पत्रों को रखा गया है। अब यहां से इन प्रश्नपत्रों को सभी परीक्षा केदो को भेजा जाएगा। स्ट्रांग रूम में प्रश्न पत्रों की सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है फोर्स को भी तैनात किया गया है। 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं होंगी उससे पहले सभी 61 परीक्षा केंद्रो पर यह प्रश्न पत्र भेज दिए जाएंगे ।प्रश्न पत्र को परीक्षा केंद्र पर भी डबल लॉक में रखा जाएगा। इस साल 42000 परीक्षार्थी हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.