इटावा औरैया, जनवरी 9 -- पिछले दिनों से लगातार घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी अब रबी की फसल का नुकसान करने लगी है। कोहरे के कारण आलू, सरसों और अरहर की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। आलू की पत्तियों पर झुलसा रोग का खतरा बढ़ गया है, जिससे पैदावार कम होने की आशंका है। इस मौसम का सरसों की फसल में फूल और फलियों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है, जबकि अरहर की फसल में नमी अधिक रहने से रोग लगने की आशंका हो गई है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि मौसम इसी प्रकार बना रहा तो फसल को नुकसान होगा। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी गई है कि आलू, सरसों और अरहर की फसलों पर विशेष निगरानी रखें और रोग से बचाव के लिए समय समय पर दवा का छिड़काव करते रहें। कुछ स्थानों पर किसान आलू की फसल को रोग से बचाने के लिए दवा का छिड़काव करने भी लगे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.