इटावा औरैया, फरवरी 1 -- पिछले दिनों से पड़ रहे घने कोहरे और रविवार की रात को बारिश के कारण सरसों और आलू की फसल को काफी नुकसान पहुंच रहा है। इसके कारण किसान चिंतित हैं। ऐसे में किसान अब यही दुआ कर रहे हैं कि बारिश ना हो तो उनकी फसल नुकसान से बच जाए। बारिश हुई तो किसानों की मेहनत पर भी पानी फिर जाएगा। जिले में 1 लाख 6000 हेक्टेयर में रबी की फसल बोई गई है। इसमें करीब 20000 हेक्टेयर में सरसों की खेती हो रही है। सरसों की फसल पककर तैयार हो रही है ऐसे में रोजाना हो रहा है घना कोहरा और बारिश से इसे नुकसान पहुंच रहा है। इस सप्ताह मंगलवार बुधवार के बाद रविवार की रात में हुई बारिश से सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। इसके चलते किसान परेशान है। हालांकि इस बारिश से अभी गेहूं को नुकसान नहीं है लेकिन यदि बारिश अधिक हुई और ओले पड़े तो गेहूं की फसल को भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.