इटावा औरैया, फरवरी 23 -- अलग अलग दो मामलों में कोर्ट ने दो लोगों को सजा सुनाई है। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दुर्घटना के एक मामले में पीएसी गली अशोक नगर के रहने वाले प्रदीप यादव को कोर्ट उठने तक की सजा और दो हजार रुपये जुर्माने की सजा दी। जबकि नौ साल पुराने आर्म्स एक्ट में कटरा बल सिंह के रहने वाले समीर खां को दो महीने व 10 दिन की सजा और पांच सौ रुपये अर्थदंड का आदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...