इटावा औरैया, दिसम्बर 26 -- कोर्ट के स्टे आदेश के बावजूद जमीन पर कराए जा रहे निर्माण से आहत एक वृद्ध ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में ज्वलनशील पदार्थ लेकर आत्मदाह की कोशिश कर दी। इस घटना से कलेक्ट्रेट में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ से वृद्ध के हाथ से ज्वलनशील पदार्थ से भरा कनस्तर छीन लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। डीएम ने पीड़ित की शिकायत सुनते हुए तत्काल निर्माण कार्य रुकवाने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित थाना पुलिस को मामले में कार्रवाई के आदेश भी दिए गए हैं। ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला चती गांव निवासी वीरेंद्र सिंह पिछले तीन महीनों से अपनी जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर न्याय की गुहार लगा रहे थे। वीरेंद्र सिंह का आरोप है कि गांव की ही एक महिला अपने दो बेटों के साथ उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर निर...