इटावा औरैया, दिसम्बर 2 -- आयुष्मान भारत योजना में छूटे हुए पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाने के लिए भाजपा नेता सभासद शरद बाजपेयी के आवास पर कैम्प लगाया गया। इस कैम्प में आयुष्मान भारत योजना के छूटे हुए पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाए गए। इसमें अंत्योदय कार्ड धारक, 6 या 6 से अधिक सदस्यों वाले परिवार के कार्ड बनाए गए। 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। इस कैम्प में आयुष्मान जिला प्रबंधक डा. आशीष तिवारी, आयुष्मान मित्र प्रियंका, आशा डौली व सूबिया परवीन, आंगनबाड़ी कार्यकत्री डिम्पी शंखवार व गीता तिवारी मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...