इटावा औरैया, फरवरी 8 -- सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर की ओर से नेचर वॉक का आयोजन वन विभाग की केंद्रीय पौधशाला में किया गया। नेचर वॉक का नेतृत्व डा. अत्री गुप्ता, डा. राजीव चौहान व डा. कमल कुमार कुशवाहा ने किया। उन्होेने बताया कि नेचर वॉक का आयोजन प्रत्येक रविवार को अनवरत किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को प्राकृतिक जैव विविधता के बारे में समझाना उसकी पहचान कराना मुख्य मकसद है। इसके साथ ही नेचर वाक पर आने वालों को यह भी बताया जाता है कि प्रकृति का दैनिक जीवन में क्या महत्व है। डा. अत्री गुप्ता ने बताया कि नेचर वॉक के दौरान 55 पेड़ पौधों की प्रजातियां और चिड़ियों की 21 प्रजातिया देखने को मिलीं। अर्जुन, दीक्षा,मुकेश, अरुण व अमित मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...