इटावा औरैया, नवम्बर 25 -- राजकीय कृषि शोध प्रक्षेत्र, जोनई में कृषि ज्ञान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा विधायक सरिता भदौरिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि यहां महिलाएं कृषि कार्यों में अब ज्यादा ध्यान दे रही हैं। ऐसे में महिलाओं को जैविक एवं प्राकृतिक खेती पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। रासायनिक खेती से विभिन्न प्रकार की बीमारियां जन्म ले रही हैं तथा अनावश्यक धन भी खर्च हो रहा है इन सब से बचने के लिए प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से महिलाओं को खेती करना चाहिए जिससे जन स्वास्थ्य मजबूत रहता है। कृषि उप निदेशक आर एन सिंह ने इस दौरान अपने संबोधन में जिले में कृषि के संबंध में अनेकों जानकारियां दी। कृषि विज्ञान केंद्र की डॉ. पुष्पा ने अपने संबोधन में कृषि के दौरान उपयोग में लाई जाने वाली नवीनतम वैज्ञानिक तकनीक के संबंध में कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.