औरैया, अप्रैल 6 -- विकासखंड क्षेत्र में अज्ञात कारणों से एक महिला एवं एक पुरुष ने कीटनाशक पी लिया। दोनो लोगों के परिजनों ने गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां पर दोनों की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया। विकासखंड के गांव नंदपुर निवासी कमलेश पत्नी योगेश कुमार ने घर पर कीटनाशक पी लिया। महिला की हालत खराब होने पर परिजन उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए। जहां पर महिला की स्थिति गंभीर होने पर डॉ. ने सैफई रेफर कर दिया। वही थानाक्षेत्र के गांव नगला नया निवासी जसवीर पुत्र औसान सिंह ने कीटनाशक खा लिया। परिजन आनन फानन में सीएचसी उपचार को लेकर आए। जहां डॉ अमरदीप ने प्राथमिक उपचार कर सैफई रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.