इटावा औरैया, फरवरी 9 -- ग्वालियर- बरेली हाईवे पर बख्तियारपुर टोल प्लाजा के विरोध में किसान यूनियन ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले ही जिलाध्यक्ष को उनके आवास पर पुलिस ने नजरबंद कर दिया। जो किसान टोल प्लाजा पहुंचे तों उन्हें भी पुलिस ने समझा बुझा कर वापस भेज दिया। दरअसल सोमवार को युवा जिलाध्यक्ष संजेश कुमार के आह्वान पर टोल प्लाजा पर किसानों का जुटना शुरू हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह की मौजूदगी में जुटे किसानों को पुलिस ने आश्वासन दिया कि एनएचएआई के जनरल मैनेजर प्लाजा पर आ रहे है। जिलाध्यक्ष को सुबह थाना फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने उनके आवास शकुंतला नगर में नजर बंद कर दिया। आश्वासन पर बख्तियारपुर टोल पर उपस्थित किसानों को वापस कर दिया गया और कुछ किसानों को इटावा बुला कर एसडीएम सदर को ज्ञापन दिया गया। एसडीएम के आश्वासन पर ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.