इटावा औरैया, फरवरी 21 -- विकास खंड महेवा मुख्यालय स्थित राजकीय कृषि बीज गोदाम पर उप कृषि निदेशक आरएन सिंह द्वारा क्षेत्र के किसानों को एनएफएसएम योजना अंतर्गत मूंगफली का निशुल्क बीज वितरण किया गया उन्होंने कहा कि किसान निशुल्क बीज का लाभ उठाए व फसल बोए। सहायक विकास अधिकारी कृषि हर्ष कुमार ने बताया कि जिन किसान भाइयों ने पहले से ऑनलाइन आवेदन किया था उनका चयन ई लाटरी के माध्यम से हुआ है उन्हें निशुल्क बीज उपलब्ध कराया गया । इस दौरान कृषि निदेशक आर्यन सिंह, विषय वस्तु विशेषज्ञ विपिन कुमार, सहायक विकास अधिकारी कृषि हर्ष कुमार, एनएफएसएम सलाहकार विवेक यादव राजकीय कृषि बीज भंडार गोदाम प्रभारी बृजेंद्र बाबू, कृषि रक्षा प्रभारी अक्षय कुमार आदि विभागीय लोग मौजूद रहे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...