इटावा औरैया, जनवरी 5 -- मोहित राठौर को भारतीय किसान यूनियन भानू का युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह ने की है। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के किसानों और युवाओं में उत्साह का माहौल देखा गया। मोहित राठौर लंबे समय से किसानों के हितों,उनकी समस्याओं और अधिकारों को लेकर सक्रिय रहे हैं। संगठन ने उनके कार्यों और सक्रियता को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष मोहित राठौर ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने और किसान हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्रीय किसानों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...