इटावा औरैया, मार्च 18 -- मध्यप्रदेश भिंड जा रही ईको कार में थाना बढ़पुरा क्षेत्र उदी गांव के पास कार में एलपीजी गैस भरने के दौरान धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया। जिससे कार में आग लग गई। कार में सवार गांव रमा में रहने वाले रवि यादव की भतीजी 22 वर्षीय रूचि, 20 वर्षीय पायल तथा 11 वर्षीय सोहिता झुलस गईं। कार ड्राइवर बल्लू यादव आदि ने इनको निकाला। आधा घंटा तक एंबुलेंस के न आने पर निजी वाहन से घायलों को भिंड अस्पताल ले जाया गया। रवि यादव ओरैया में नगर दिबियापुर से अपनी बहिन पिंकी को लेने जा रहे थे। रास्ते में गैस भरने के दौरान हादसे के शिकार हो गए। बढ़पुरा थाना पुलिस अपने क्षेत्र घटना होना नकार रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.